पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाहन रैली...सीएए-एनआरसी का किया समर्थन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| सीएए, एनआरसी के समर्थन और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने वाहन रैली निकाली। इस दौरान एएसपी विजय स्वर्णकार, डीएसपी महावीर शर्मा, एसडीएम शत्रुघ्न गुर्जर, कोतवाली सीआई रामकिशन वर्मा, रामेश्वर जाट भी मौजूद रहे। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में युवा केसरिया पताकाएं और हाथों मंे तख्तियां लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। हिंदू सुरक्षा समिति के भुवनेश सोनी, सत्यनारायण गर्ग, भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर नामा, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद गर्ग, शिवसेना के चंदनसिंह महाराजा, टोनू मूंदड़ा, राजेंद्र राठौर, संजीव भारद्वाज, करणी सेना के देवेंद्र सिंह, अखाड़ा समिति के मुकेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, गिरिश मूंदड़ा, राकेश जैन, बजरंगदल के वीरेंद्र सिंह हाड़ा रैली की व्यवस्थाएं संभाले हुए चल रहे थे।


राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन: रैली का समापन कृषि मंडी प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ हुआ। रैली में रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामस्वरूप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनारायण गालव, हरगोविंद जैन सहित व्यापार महासंघ संरक्षक देवकीनंदन बंसल, धर्मादा अध्यक्ष विमल बंसल, बलराम सुमन, अशोक बत्रा, लघु उद्योग भारती के पवन गोयल, जिनेंद्र जैन सहित कई व्यापार संघों के पदाधिकारी शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...