- Hindi News
- National
- Seeswali News Rajasthan News Villagers Welcomed The Vice President Of Wrestling Association
कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का ग्रामीणों ने किया स्वागत
हाल में कोटा में हुए राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष आईके दत्ता, सचिव भूपेंद्र ग्रेवाल, कोषाध्यक्ष घूरमल शर्मा व उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मालव को नियुक्त किया गया।
क्षेत्र के रायथल निवासी मालव का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, स्कूल स्टाफकर्मियों व विद्यार्थियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर योगेंद्र जांगिड़, रामगोपाल, गणेशराम मालव, सुरेंद्र, रामप्रसाद, मुन्नाअली, रामदयाल धाकड़, शिवकांत मालव, कानसिंह हाड़ा, बिरधीलाल, मोरपाल गोचर, रामकल्याण, हंसराज सहित अन्य ग्रामीणों ने मालव का गांव में जुलूस निकाला।
सीसवाली. राजस्थान कुश्ती संघ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मालव का रायथल में स्वागत करते ग्रामीण।