पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवरी में 6 दिन से नहीं टपका नलों से पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरी. कस्बे में पानी भरने के लिए मशक्कत करती महिलाएं।

देवरी| कस्बे में छह दिन से जनता जल योजना के मुख्य पेय जलस्रोत कुएं में डली मोटर खराब होने के बाद बजट के अभाव में मोटर सही नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई ठप है।

कस्बे के कोटा-शिवपुरी मार्ग शाहाबाद रोड, बस स्टैंड, सिविल लाइन, खंगार बस्ती, हीरामन, आजाद मोहल्ले में रहने वाले लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कस्बेवासी उपयोगी पानी सार्वजनिक बोरवेल, हैंडपंपों तथा दूरदराज के कुओं से भरकर एवं पानी के टैंकरों से पैसा खर्च कर पेयजल की पूर्ति कर रहे हैं। होली पर नल सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

देवरी निवासी समाजसेवी भानसिंह मेहता, रामजीलाल मेहता ने बताया कि कस्बे में बीते 6 दिनों से नल सप्लाई ठप होने से कस्बेवासियों के सामने पेयजल समस्या खड़ी हो गई है। समस्या समाधान के लिए एसडीएम शाहाबाद को अवगत कराया है। ग्राम विकास अधिकारी उमाशंकर वैष्णव ने बताया कि एक-दो दिन में शीघ्र ही खराब मोटर को सही कराकर देवरी में नल सप्लाई सुचारू की जाएगी।

वहीं कस्बे में पंचायत प्रबंधन के पास बजट का अभाव होने से सफाईकर्मियों ने कस्बे में नियमित लगने वाली झाड़ू पंचायत चुनावों के बाद बंद करने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मुख्य बाजार की नालियों में जमा कचरे से नालियों का गंदा पानी कई जगह रोड पर बहने से देवरी कस्बा बदसूरत दिखाई देने लगा है। रोज घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे को झाड़कर बीच रोड पर इकट्ठा कर देते हैं। सरपंच करणसिंह सहरिया ने ग्राम पंचायत में बजट का अभाव होने से कस्बे की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने व बजट उपलब्ध होने के बाद देवरी में नियमित साफ-सफाई कराने की बात कही है।
खबरें और भी हैं...