पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Wheat And Mustard Harvesting Caught Festival Season Over Now Arrival Of Commodities Will Increase In Mandi

गेहूं और सरसों की कटाई ने पकड़ा जोर, त्योहारी सीजन खत्म, अब मंडी में बढ़ेगी जिंसों की आवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में पिछले साल के मुकाबले इस साल गेहूं और सरसों का बंपर उत्पादन की उम्मीद है। खेतों में सरसों, गेंहू, चना आदि फसलें पककर तैयार हो चुकी हैं। कई जगहों पर गेंहू, सरसों की कटाई शुरू हो गई है। त्याहारी सीजन निकलने के बाद फसलों की कटाई जोर पकड़ेगी। इसके साथ ही कृषि उपजमंडी में भी जिंसों की बंपर आवक शुरू होगी। वहीं समर्थन मूल्य पर चना और सरसों की खरीद भी 15 मार्च से शुरू होगी।

जिले मे इस बार सर्वाधिक 1 लाख 78 हजार 446 हैक्टेयर में गेंहू, 52 हजार 613 हेक्टेयर में चना, व 55 हजार 171 में सरसों, 34 हजार 731 हैक्टेयर मे लहसुन की बुवाई हुई है। इस बार अच्छी बारिश के चलते फसलों का अच्छा उत्पादन मिलने की उम्मीद हैं। जिले में गेहूं व सरसों की कटाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही मंडी मंे नई जिंसों की आवक भी शुरू हो गई है।

मौसम अनूकूल रहने से अच्छे उत्पादन की उम्मीद


जिले में गेहूं की फसल खेतों में लहलहा रही है। मौसम अनुकूल बना होने से इस साल अच्छे उत्पादन की उम्मीद की जा रही है। जिले में 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उत्पादन की संभावना है। ऐसे में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। जिससे किसानों को गेहूं का अच्छा भाव मिल सके। जिले में 1 लाख 78 हजार 446 हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है। जिले में गेहूं का उत्पादन 5 लाख 12 हजार 279 मीट्रिक टन होने की संभावना जताई जा रही है। किसानों को गेहूं का अच्छा दाम मिल सके। इसको लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं।


समर्थन मूल्य पर होगी सरसों-चना की खरीद

क्रय-विक्रय सहकारी समिति महाप्रबंधक सौमित्र कुमार मंगल ने बताया कि सरसों व चना की समर्थन मूल्य खरीद के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। किसान ईमित्र केंद्र पर दस्तावेज ले जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। 15 मार्च से खरीद केंद्रो पर समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो सकती है। जिले के बारां, अंता, अटरु, छबड़ा, छीपाबड़ौद, समरानियां में चना व सरसों के समर्थन मूल्य खरीद केंद्र लगाए जाएंगे। इस बार नाहरगढ़ केंद्र को हटा दिया गया है।

इस साल मार्च तक सर्दी का प्रभाव रहा है। इससे गेहूं, सरसों व चना की फसलें अच्छी हैं। इनका रकबा भी बढ़ गया था। वहीं पिछले साल के मुकाबले उत्पादन भी अधिक होने की संभावना है।
अतीश कुमार शर्मा, उपनिदेशक, कृषि विभाग

बारां. शहर की कृषि उपजमंडी में सरसों की नीलामी करते व्यापारी।
खबरें और भी हैं...