पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Will Charge Fine For Haphazard Vehicle Parking In District Hospital Premises

जिला अस्पताल परिसर में बेतरतीब वाहन पार्किंग पर वसूलेंगे जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारां| शहर के अस्पताल परिसर में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से एंबुलेंसों, मरीजों व तीमारदारों को आवाजाही में दिक्कत आ रही है। व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अस्पताल पीएमओ डॉ. अख्तर अली ने शनिवार को टीम के साथ अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में कई जगह बेतरतीब वाहनों की पार्किंग हो रही थी। इसको लेकर पीएमओ ने स्टैंडकर्मियों को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए। अव्यवस्थित तरीके से खड़े हुए वाहनों की हवा निकाली गई और वाहन चालकों से समझाइश की गई। पीएमओ डॉ. अख्तर अली ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार काे लेकर नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान नई ओपीडी विंग, एमसीएच विंग, इमरजेंसी वार्ड, जांच केंद्र के बाहर रोड पर कार, बाइक सहित अन्य वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग मिलने पर स्टैंडकर्मियों को सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस को भी अव्यवस्थित पार्किंग पर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी रहती है। निरीक्षण के दौरान टीम मेंं उपनियंत्रक एचके मीणा, नर्सिंग अधीक्षक, स्टोरकीपर कन्हैयालाल किराड़, डॉ. हर्षारानी, डॉ. वीनू कतियाल मौजूद रहे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर आज: बारां. शहर के कॉलेज रोड स्थित मल्टिस्पेशिलटी एवं ट्रोमा सेंटर में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। अस्पताल निदेशक अभिनव जैन ने बताया कि शिविर में लेप्रोस्कोपिक व जनरल सर्जन डॉ. चंद्रगुप्त आचोलिया, वरिष्ठ यूरोलोिजस्ट डॉ. नितिन लश्करी मरीजों की जांच कर पराशर्म देंगे।
खबरें और भी हैं...