झरना प्वाइंट को बनाएंगे आकर्षक
बारां. शहर के चारमूर्ति चौराहे पर प्रस्तावित झरने का डिजाइन।
बारां| नगर परिषद की ओर से चारमूर्ति चौराहे सहित झरने व सेल्फी प्वाइंट का सभापति कमल राठौर ने गुरुवार को अवलोकन किया। कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर जल्द सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं झरने का प्रस्तावित परिदृश्य लॉन्च किया। सभापति राठौर सहित नगर परिषद टीम की मौजूदगी में अधिकारियों की जवाबदेही तय कर संवेदकों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभापति राठौर व उपसभापति गौरव शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के समीप अहिंसा सर्किल की स्थिति सुधारने की कार्ययोजना बनाई है। चारमूर्ति चौराहा सहित जीर्ण-शीर्ण झरना पॉइंट को आकर्षक बनाया जा रहा है। वर्तमान झरना, जो बरसों से बंद था। उसके स्थान पर अत्याधुनिक धार्मिक स्थल व झरना बनाया जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद व संवेदकों की टीम मौजूद थी।