कंप्यूटर कोर्स में महिलाएं चयनित
केलवाड़ा. निशुल्क कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण में मौजूद अतिथि।
केलवाड़ा । महिला बाल विकास विभाग की ओर से आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स के निशुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ सोनी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी पर किया गया। जिसमें प्रशिक्षण के लिए 23 महिलाओं का चयन किया गया है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्गाप्रसाद राठौर ने बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा की बेसिक जानकारी दी। सोनी एजुकेशन ग्रुप के संचालक उमाशंकर सोनी ने बताया कि चयनित महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इम्तियाज अहमद ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर महिलाओं को कोर्स करवाया जाएगा। अंत में बलराम मीणा एवं महावीर ने धन्यवाद दिया।