पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baran News Rajasthan News Women Should Be Aware Of Health So That They Can Perform Their Responsibilities Well Collector

महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति रहें जागरूक, ताकि अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा सकें: कलेक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय अस्पताल बारां में फेडरेशन ऑफ गायनी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को सर्वाइकल व स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निशुल्क जांच व निदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर इंद्रसिंह राव एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिले की ब्रांड एम्बेसडर उर्मिला जैन भाया ने किया। कलेक्टर राव ने कहा कि सृष्टि व जीवन का आधार महिला है। उसके बिना सृजन व विकास की संकल्पना नहीं की जा सकती। महिलाएं जन्मदात्री व सृजनकर्ता हैं, अतः उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन कर सकें। इस मौके पर समाजसेवी उर्मिला जैन भाया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. उषा ने सर्वाइकल कैंसर, डॉ. उर्मिला कतियाल ने स्तन कैंसर की रोकथाम व बचाव के बारे में बताया।

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. अख्तर अली, डॉ. प्रविंद्रा, डॉ. अनीता जैन, डॉ वर्षा, डॉ. सावित्री नागर, डॉ. सुचिता, डॉ. आयषा, डॉ. रिंकेश, डॉ. लक्ष्मी गोयल, डॉ वंदना, डॉ. वीनू सहित अन्य महिलाएं व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संचालन डॉ. कीर्ति गोयल ने किया। वहीं सखी क्लब के तत्वावधान में शाहाबाद रोड स्थित कलश वाटिका में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आशा गोयल, साधना जैन, डाॅ. मधु गुप्ता, नीलू गर्ग, शालिनी गुप्ता, मंजू बंसल, रजनी गर्ग, चन्द्रकला सेठी, भानू गर्ग, आशा विजय, विनिता विजय, श्रुति सिंघल, अनिता भार्गव उपस्थित रही। वहीं खेल संकुल में इलाइट रनर्स की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से फिट वुमन फिट इंडिया कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 70 से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के जन्मदिवस पर जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में फल बांटे एवं श्रीराम स्टेडियम में केक काटकर जन्मदिन मनाया। भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गालव, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय, पूर्व चेयरमैन रामस्वरूप यादव, प्रेमनारायण सोनी, राजेंद्र नागर, ब्रह्मानंद शर्मा, मोरपाल सुमन, लक्ष्मीनारायण केरवालिया आदि उपस्थित रहे।

शाहाबाद. कस्बे में जाग्रत महिला संगठन तथा चारु मित्रा स्मृति न्यास ने संकल्प सोसायटी मामोनी परिसर में महिला दिवस मनाया। दी। संगठन की शकुंतला बाई, भगवान, मोहनी बाई, बैजंती बाई, चंद्री बाई ने पिछले वर्ष संगठन की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी।

किशनगंज. कस्बे के ग्राम पंचायत भवन में सरपंच राधाकिशन मीणा, ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम राठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता चक्रधारी, रेनू चौहान, कमलेश चौरसिया, ललिता पवार, गुड्डी बाई ने महिला दिवस मनाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर अस्पताल में भाजपा की ओर से मरीजों को फल वितरण किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कमांडो, पूर्व प्रधान मनोज चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नाथूलाल नागर मौजूद थे। वहीं पीपल्दा में नेहरू युवा केंद्र की ओर से पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

हरनावदाशाहजी. कस्बे के मनोहरथाना रोड स्थित नेहा कंप्यूटर सेंटर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत निशुल्क आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स करवाया जा रहा है। इस कोर्स के तहत चयनित महिलाओं और बालिकाओं को तीन माह तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन पर महिला दिवस पर किया गया। इस दौरान उपसरपंच मनीष सनाढ्य, वार्डपंच सद्दाम, ग्राम विकास अधिकारी देवलाल नागर, राजेशकिशोर दोलिया तथा दौलतराम लववंशी मौजूद थे।

कवाई. कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला दिवस व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया। मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे।

जलवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आचार्य सुगन नागर ने पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।

मांगरोल. कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस दौरान पालिकाध्य्क्ष कौशल सुमन, यूथ नेता हिमांशु चौरसिया, हेमलता मौजूद रहे।

केलवाड़ा. भाजपा युवा मोर्चा मंडल समरानियां ने अध्यक्ष कपिल राठौर के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री राजे के जन्म दिवस पर फल वितरित किए। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल संयोजक भुवनेश गोस्वामी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजा सोनी, मंडल महामंत्री शशिकांत नामदेव, अभिषेक राठौर, प्रियकांत कुशवाह, विपिन ओझा, अमित कुशवाह, पवन सोनी मौजूद थे।

अंता. कस्बे में भारत गैस एजेंसी की ओर से बमूलिया जोगियान गांव में महिलाओं का स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर व्यापार महासंघ के महामंत्री मोहित कालरा, भारत गालव, सुलोचना मीणा, जितेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी तरह नेहरू युवा केंद्र की ओर से महिला दिवस का आयोजन किया गया।

छबड़ा. स्थानीय स्वअस्तित्व संस्था ने रविवार को महिला दिवस पर अंबेडकर सामुदायिक भवन में जिलास्तरीय मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया। संस्था की निदेशक विभा जैन ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर उर्मिला जैन थी। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष केसी जैन थे। उन्होंने बेटी में देवियों का वास बताया और बालिका शिक्षा पर बल दिया। शिविर में समाज की प्रगति में योगदान देने वाली महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने वाली स्वअस्तित्व संस्था की निदेशक विभा जैन सहित अन्य महिलाओं का सम्मान किया गया।

कवाई. अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करते भाजपा पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...