पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kawai News Rajasthan News Youth Dies Due To Collapsing While Digging Mud In Kundi Village

कुंडी गांव में मिट्टी की खुदाई करते समय कराई ढहने से युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कवाई. कराई ढहने से युवक की मृत्यु पर विलाप करते परिजन।

कवाई। कवाई क्षेत्र के कुंडी गांव में खेत में मेढ़बंदी के लिए मिट्टी खुदाई करते समय कराई ढहने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे परिजन अस्पताल लेकर आए। जिसे डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी रामहेतार पार्थ ने बताया कि शनिवार को कुंडी निवासी कालूराम कुशवाह (21) पुत्र रमेश कुशवाह खेत में मेढ़बंदी के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहा था। खुदाई करते समय कराई ढहने से वह मिट्टी के मलबे में दब गया। ग्रामीणों की मदद से कालूराम को मिट्टी से बहार निकाल कर कवाई अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूर्व सरपंच नेमीचंद मीणा अाैर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...