- Hindi News
- National
- Barmer News Rajasthan News 1 Lakh Met At Eo39s House Jailed With Assistant
ईओ के घर से मिले ~1 लाख, सहायक के साथ जेल भेजा
झालावाड़ | एसीबी द्वारा शुक्रवार को रसद विभाग के ईओ प्रशांत यादव अाैर सूचना सहायक रविंद्र बैरवा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद देररात को एसीबी टीम द्वारा ईओ के किराये के मकान में तलाशी ली, जहां एक पुराने बैग में 1 लाख 8 हजार रुपए बरामद हुए, जिन्हें एसीबी ने जब्त किया। सूचना सहायक के मकान में कुछ नहीं मिला। कार्रवाई
के बाद मकान को सील कर दिया।