पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 100 युवाओं ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेम सिद्ध डोनर्स क्लब बाड़मेर के तत्वावधान में राजीव गांधी सेवा केंद्र में पूर्व पटवार संघ के जिलाध्यक्ष किस्तूराराम सऊ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के संयोजक हरीश गोदारा ने बताया कि रक्तदान शिविर की शुरुआत किस्तूराराम सऊ की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके की। समारोह को संबोधित करते हुए बाटाडू सरपंच प्रवीण चौधरी ने कहा कि रक्त नालियों में बहाने के बजाय नाड़ियों में बहाने से ही मानवीयता के नए आयाम स्थापित हो सकेंगे। रक्तदान के प्रति फैली हुई भ्रान्तियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। दुनियां की हर वस्तु का निर्माण फैक्ट्रियों में किया जा सकता है लेकिन रक्त का निर्माण जीवित व्यक्ति के शरीर में ही हो सकता है। इस दौरान चेनाराम कड़वासरा ने कहा कि रक्त की एक बूंद से मरणासन्न व्यक्ति के प्राण बचाए जा सकते है। रक्तदान से मनुष्य के शरीर में होने वाला रक्त संरचण ठीक रहता है। कार्यक्रम की शुरुआत में पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. हेमराज सोनी के निर्देशन एवं खेम सिद्ध डोनर्स क्लब बाड़मेर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 100 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर लक्ष्मण जाखड़, तगाराम गोदारा, लाधुराम सऊ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

बायतु. रक्तदान शिविर में युवाओं को प्रमाण पत्र देते हुए अतिथि।
खबरें और भी हैं...