पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baytu News Rajasthan News 12 Feet Road Left Three Feet Common People Worried Fear Of Accident

12 फीट की सड़क रह गई तीन फीट आमजन परेशान, हादसे की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय से परेऊ, कुंपलिया, कालेवा होते हुए पाटोदी जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे आमजन सहित वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 12 फीट चौड़ी सड़क दोनों तरफ से टूटकर मात्र 3 फीट की रह गई है। सड़क के दोनों तरफ 3-3 फीट के गड्ढे पड़ गए है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियां होती है। ग्रामीणों की ओर से राज्य सरकार और प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी सड़क का नवीनीकरण नहीं होने से राहगीर परेशान है। खोखसर, परेऊ, कुंपलिया से बालोतरा जाने वाला यह एक मात्र सड़क मार्ग है।इन गांवों में यदि कोई हादसा हो जाता है तो मरीज को बालोतरा जाते जाते करीबन 2 घंटे लग जाते है। इधर, गिड़ा से सोहड़ा होते हुए हीरा की ढाणी जाने वाली सड़क भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने सड़क के नवीनीकरण की मांग की है।

गिड़ा से परेऊ, कुंपलिया होते हुए पाटोदी जाने वाली सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग से बालोतरा जाने वाले मरीजों सहित लोगों को भारी परेशानियां होती है। प्रशासन को सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए।
-ममता गोदारा, सरपंच कुंपलिया

भारत माला सड़क का निर्माण कार्य बंद, उड़ती धूल से हो रही है परेशानी

धनाऊ. भारत माला प्रोजेक्ट का काम रुकने से बिखरी कंकरीट।

धनाऊ | भारत माला सड़क परियोजना के अंतर्गत बन रही सड़क का कार्य धनाऊ बाजार में अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क पर बिछाई गई कंकरीट व धूल से आमजन को परेशानी हो रही है। दिनभर धूल उड़ने से लोगों काे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर उड़ रही धूल से सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों व वाहन चालकों को रही है। धनाऊ बाजार में पहले वाली सड़क को तोड़ दिया गया है तथा आधे बाजार तक नई सड़क का आधा अधूरा मेटेरियल डालकर कार्य को बंद कर दिया गया है। इससे पूरा दिन ट्रैफिक जाम रहता है तथा उड़ती रेत दुकानों के अंदर चली जाती है जिससे दुकानदारों को दिन में बार बार अपनी दुकानों की साफ सफाई करनी पड़ रही है।

बायतु. गिड़ा से पाटोदी जाने वाली सड़क हुई क्षतिग्रस्त।
खबरें और भी हैं...