पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kashmir News Rajasthan News 177 Crores Filed A Charge Sheet Against The Former Minister39s Son Hilal In The Bank Lan Scam Case

177 करोड़ रु. के बैंक लाेन घोटाला मामले में पूर्व मंत्री के बेटे हिलाल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीआई ने 177 करोड़ रुपए के बैंक लाेन घोटाले के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथेर के बेटे हिलाल राथेर के खिलाफ शनिवार को आरोपपत्र दाखिल किया। जांच एजेंसी ने इस घोटाले की जांच का जिम्मा संभालने के 10 दिन के भीतर यह आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू की विशेष अदालत में दाखिल आरोपपत्र में सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर बैंक की न्यू यूनिवर्सिटी शाखा के तत्कालीन शाखा प्रमुखों इकबाल सिंह और अरुण कपूर को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि विशेष जांच दल इस मामले की तहकीकात कर रहा है। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि हिलाल राथेर ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची और 177.68 करोड़ रुपए का कर्ज हासिल किया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लैट निर्माण के लिए दिया गया कर्ज दूसरे कामों में इस्तेमाल हुआ।

खबरें और भी हैं...