- Hindi News
- National
- Shiv News Rajasthan News 25 Women Of Pokaran Given Stitching And Embroidery Training
पोकरण की 25 महिलाओं काे दिया सिलाई अाैर कढ़ाई का प्रशिक्षण
पोकरण | नेहरु युवा केन्द्र जैसलमेर के सहयोग से आदर्श युवा विकास संस्थान नाथूसर द्वारा पोकरण में महिलाओं के कौशल संवर्द्धन के लिए त्रैमासिक सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संस्थान की ओर से दक्ष प्रशिक्षित कौशल्या द्वारा 25 महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर संस्थान के समन्वयक हरदेव पन्नू द्वारा महिला दिवस पखवाड़े के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, समानता व कौशल विकास कार्यक्रम व स्वास्थ्य ओर पोषण के बारे में जानकारी दी गई।