- Hindi News
- National
- Gadra Road News Rajasthan News 39 Bottles Of Illegal English Liquor Caught One Accused Arrested
39 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
बाड़मेर ग्रामीण थाना की पुलिस टीम ने बाड़मेर-गडरारोड पर दबिश देकर किराणा की दुकान से 33 बोतल अवैध बीयर, 6 बोतल,48 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ग्रामीण थानाधिकारी कानाराम सिरवी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम के साथ गडरारोड सड़क मार्ग पर लंगेरा फांटा पर स्थित एक किराणे की दुकान पर पहुंचे। टीम ने दुकान के अंदर छुपाकर रखी अलग-अलग ब्रांड की 33 बोतल अवैध बीयर, 6 बोतल अंग्रेजी शराब व 48 पव्वे बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जसवंत सिंह पुत्र हाथीसिंह राजपूत निवासी इंद्रोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।