पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 महिलाओं ने किया रक्तदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों में कम नही है, यह सार्थक कर दिखाया ब्लड डोनर्स सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए रक्तदान शिविर में, जहां रक्तदान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।सोसायटी के संस्थापक भीमराज कड़ेला ने बताया कि एक जागरूक महिला अगली पीढ़ी को साक्षर करेगी, हम इन कार्यक्रमों के माध्यम से इनकी भागीदारी बढ़ा रहे है। सेंट्रल अकादमी की प्राचार्या प्रियंका गुप्ता ने कहा कि बाड़मेर में ऐसा आयोजन पहली बार देखने को मिला है। साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की अनिता छंगाणी ने कहा कि काफी समय बाद रक्तदान करके अच्छा लगा रहा है, इतनी महिलाएं जागरूक होगी, उम्मीद नही थी। इस मौके पर वीना चौधरी और गैरों चौधरी ने सबसे पहले रक्तदान किया। दिव्यांग गीता खत्री ने भी रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सोसाइटी की तरफ से प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट भेंट की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं हिमालया डाइग्नोस्टिक सेंटर नेहरू नगर की तरफ से की गई। इस मौके पर साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड, सावी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग, जयनारायण व्यास बीएड महाविद्यालय, महेश महिला महाविद्यालय, मुभीछा महिला महाविद्यालय, संकल्प क्लासेज, सक्सेस पोइन्ट, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान, श्री परिधान, महिला मंडल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, मीना पंवार राजस्थान शिक्षक संघ, पिंकी राजपूत, राकेश भाटी, अनिता सोनी, कर्नल शारदा के नेतृत्व में चालीस महिलाओं व बालिकाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान अनिल पंवार, प्रवीणसिंह राजपुरोहित, मनोहर मंडोवरा, दिनेश गोदारा, नरपत सेजू, रमेश कड़ेला, डॉ. मोतीलाल खत्री, रंजीत मालिया, मदन, ओम छंगाणी, प्रेमसिंह, इंद्र पुरोहित, तेजदान चारण खरोड़ा, रघुवीर सिंह तामलोर, कमलेश मौर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।

बाड़मेर। राजकीय अस्पताल में रक्तदाता महिला को सम्मानित करते हुए।
खबरें और भी हैं...