पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barmer News Rajasthan News 76 Patients Received Treatment In Mental Health Counseling Camp

मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 76 मरीजों को मिला उपचार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को चौहटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटरीच कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान मानसिक रोग एवं नशे से मुक्ति के लिए मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।

परामर्श शिविर में जिला अस्पताल में कार्यरत मनो चिकित्सक एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डाॅ. ओ पी डूडी में मरीजों की जांच की। डूडी ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में 76 मरीज आए। इनमें से ज्यादातर मरीज सिरदर्द, अनिद्रा, अवसाद तथा अफीम का सेवन करने वाले थे। इनको जांच के उपरांत उचित दवाइयां एवं सलाह दी गई। इस दौरान मरीजों तथा उनके परिजनों से बात करते हुए डॉ. डूडी ने कहा कि मानसिक बीमारियां जल्दी उपचार तथा उचित उपचार से ठीक हो सकती हैं, लेकिन आमतौर अपने यहां गांव देहात में लोग अंधविश्वास या देवी देवता के चक्कर में इलाज देने में बहुत देरी करते हैं, जिसकी वजह से छोटी बीमारियां भी बढ़ जाती है।

बाड़मेर. शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...