पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 82 नेत्र रोगियों के किए ऑपरेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर | नेत्र ज्योति चिकित्सालय जिला अंधता निवारण समिति एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज 82 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन उपरांत चश्मे और दवाइयों का वितरण किया गया।

ग्राम बीजराड़ के भामाशाह रूपा राम, राऊराम डऊकिया की ओर से बीजराड़ ग्राम में आयोजित शिविर में 158 रोगियों को जांच कर बाड़मेर लाया गया एवं आपरेशन उपरांत दुबारा गंतव्य तक पहुंचाया गया। शाखा सचिव ओम जोशी ने बताया कि शिविर के समापन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्याख्याता संपत राज नाहटा रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता सहित उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...