पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chouhtan News Rajasthan News 90 Of Isabgol Crops Wasted Due To Heavy Rains Damage To Cumin And Mustard

तेज अंधड़ के साथ बारिश से ईसबगोल की 90% फसलें बर्बाद, जीरा व सरसों को नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसानों के लिए रबी की फसल की पैदावार लेना चुनौती बन गया है। एक के बाद एक नई मुसीबत ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। रबी की फसल पर पहले टिड्डी ने तबाही मचाई तो अब सात दिनों में दूसरी बार आफत की बारिश ने बर्बाद कर दिया है। किसानों के खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो गई है। हाल यह है कि ईसबगोल की फसल तो 90 फीसदी खराब हो चुकी है। मंगलवार शाम को अचानक तेज आंधी के साथ बाड़मेर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई,इससे फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। किसान टिड्डी के दर्द को झेल उभरे ही नहीं थे कि एक बार फिर से बारिश की मुसीबत आ गई। किसानों के लिए फसल अब घाटे का सौदा बनी हुई है, बुवाई से लेकर पैदावार तक उन्हें कई संकट से होकर गुजरना पड़ रहा है।

5 मार्च को बाड़मेर जिले के कई इलाकों में तूफानी हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। फसलों को जबरदस्त नुकसान के बाद एक बार मौसम साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन होली के दूसरे दिन धुलंडी की शाम को अचानक मौसम फिर से बदला और बिजली की चमक के साथ तूफानी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे ईसबगोल, तारामीरा, जीरा, रायड़ा की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ है। बाड़मेर, चौहटन, सेड़वा, धनाऊ, सनावड़ा, बाछड़ाऊ, लीलसर इलाके में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

सरकार ने दिए गिरदावरी के आदेश, पहले टिड्‌डी हमला, अब बारिश से मचाई तबाही

आगे क्या: आज भी बारिश की संभावना, पारा 5 डिग्री गिरा

मौसम विभाग के मुताबिक 10, 11 व 12 मार्च तक मौसम में आए बदलाव से बारिश की संभावना है। मंगलवार को बाड़मेर जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से एक दिन में पारा 5 डिग्री गिरकर 26 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी जिले के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।

बाड़मेर. बारिश से खराब हुई फसल को उखाड़ते किसान।
खबरें और भी हैं...