पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बायतु कॉलेज में एबीवीपी ने बच्चों को दी शुभकामनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बायतु कार्यकर्ताओं की ओर से कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। परीक्षा केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एबीवीपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंढ कहा कि हमारी संस्कृति के अनुसार तिलक लगाना शुभ माना गया है। तिलक लगाने से शांति सुकून का अनुभव होता है। मानसिक उत्तेजना पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है इसमें व्यक्ति के आत्मविश्वास इजाफा होता है। इस दौरान एबीवीपी जिला महाविद्यालय प्रमुख श्रवण सारण, छात्रसंघ महासचिव ओमप्रकाश सारण, छात्रा प्रतिनिधि अनिता चौधरी, मालू सऊ, कमली मूंढ, अर्चना खिचड़, जितेन्द्र खिचड़, ठाकराराम गोदारा, प्रकाश सारण, शंकर, पेमाराम कड़वासरा, सुरेश पवार,अभिषेक गौड़, जोगाराम, धर्माराम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...