पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग के साथ ज्यादती करने का आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ | रामगढ़ का नहरी क्षेत्र अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है। जहां अपराधी अन्य शहरों व राज्यों से अपराध कर यहां आकर छिप जाते है। पिछले दो माह से लालचंद नाम का एक व्यक्ति एक नाबालिग लड़की को लेकर सादा वितरिका के चक संख्या छह के एक मुरब्बे में काश्तकार बनकर रह रहा था। कुछ दिन रहने के बाद नाबालिग ने आस पास के मुरब्बे पर रह रही महिला काश्तकारों को अपनी आपबीती बताई, जिसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुरबे में दबिश दी तो आरोपी लालचंद पुलिस का देखकर भागने लगा जिस पर पुलिस के जवानों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और उसे थाने लाए। नाबालिग ने बताया कि उसके पिता ने चंद पैसों के लालच में उसे एक व्यक्ति को सौंप दिया था। कुछ समय बाद उस व्यक्ति ने पैसों के लालच में उसे लालचंद को सौंप दिया और लालचंद उसे लेकर यहां आ गया। उलालचंद उसके साथ ज्यादती करता है ै। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया तथा आरोपी लालचंद पुत्र बृजराज बावरी निवासी तरोड़ाखुर्द थाना एलनाबाद जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गय
खबरें और भी हैं...