पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhorimana News Rajasthan News Arrangements For Holding Elections Peacefully And Smoothly

शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से चुनाव कराने के प्रबंध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने एक आदेश जारी कर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले की सिवाना, पाटोदी, आडेल, धोरीमन्ना एवं सेड़वा पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाइजरी एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जोन क्षेत्रों का आवंटन किया है।

आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना प्रमोद सिरवी को सिवाना पंचायत समिति के जोन संख्या 2 से 4 एवं 7, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिवाना शंकरराम को सिवाना पंचायत समिति के जोन संख्या 5 से 6 एवं 8, उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बायतु विवेक व्यास को पाटोदी पंचायत समिति के जोन संख्या 32 से 34, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा नरेश सोनी को पाटोदी पंचायत समिति के जोन संख्या 35 से 37, उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी सुनील कुमार कटेवा को आडेल पंचायत समिति के जोन संख्या 65 से 67, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी जोधसिंह को आडेल पंचायत समिति के जोन संख्या 68 से 70, उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना कुसुमलता चौहान को धोरीमन्ना पंचायत समिति के जोन संख्या 75 से 79 एवं 81, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना भागीरथ को धोरीमन्ना पंचायत समिति के जोन संख्या 71 से 74 एवं 80 तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सेड़वा रामजी भाई कलबी को सेड़वा पंचायत समिति के जोन संख्या 82 से 87 के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाइजरी एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...