मोतियाबिंद के ऑपरेशन शिविर को किया स्थगित
बाड़मेर | कोरोना वायरस के चलते प्रदेश राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत होने वाले मोतियाबिंद निशुल्क नेत्र शिविर स्थगित कर दिए हैं। राज्य प्रोग्राम कमेटी अंधता निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ को निर्देशित किया है कि 31 मार्च को आयोजित होने वाले मोतियाबिंद निशुल्क नेत्र शिविर को कोरोना वायरस प्रकोप के चलते तुरंत प्रभाव से स्थगित किया जाता है।