- Hindi News
- National
- Barmer News Rajasthan News Chhattisgarh Two Soldiers Martyred One Injured In Naxalite Blast
छत्तीसगढ़ : नक्सली विस्फोट में दो जवान शहीद, एक घायल
जगदलपुर | छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के दो जवान शहीद हो गए। केंद्रीय सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। उसे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सली दो एके 47 और दो वायरलेस सेट लूट ले गए। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि मारडूम थाने के बारसूर पल्ली मार्ग पर सड़क बनाने के काम काे देखते हुए इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स का एक नया कैम्प खोला गया था। दोपहर जवान गश्त पर थे। बोदली और मालावाही के बीच घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट किया।