पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परामर्श एवं उपचार शिविर आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाड़मेर | राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चौहटन के राजकीय चिकित्सालय में शनिवार को निशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित होगा। इस दौरान मनोरोगों एवं समस्त प्रकार की नशामुक्ति के बारे में परामर्श दिया जाएगा।निशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर में मनोरोग, नशा मुक्ति एवं सेक्स रोग विशेषज्ञ डॉ. ओ पी डूडी सेवाएं देंगे। इस शिविर का समय शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। शिविर के दौरान सिरदर्द, मिर्गी, अनिद्रा, घबराहट, उदासी, अत्यधिक उग्रता, एकाग्रता की कमी, असामान्य व्यवहार, देवी-देवता आकर दांत जुड़ने, याददाश्त की कमी समेत विभिन्न प्रकार के मनोरोगों तथा समस्त प्रकार के नशे से मुक्ति के बारे में परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा मानसिक रूप से संबंधित तथा मनोरोगों के विकलांगता प्रमाण पत्र भी सत्यापित किए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...