- Hindi News
- National
- Gadra Road News Rajasthan News Demand For Providing Water Electricity Facilities To The Minister
मंत्री से पानी,बिजली की सुविधाएं मुहैया करने की मांग
बाड़मेर | सूंदरा ग्राम पंचायत के सरपंच ने प्रभारी मंत्री बी डी कल्ला को ज्ञापन सौंपकर पेयजल, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में सरपंच अंतर कंवर ने बताया कि सूंदरा पंचायत के मोडरड़ी, नूराणी, करनानी में पानी की किल्लत है। ग्रामीण टेंकरों से पानी लेने काे मजबूर हैं। सूंदरा में सब सेंटर है लेकिन पद रिक्त होने से मरीजों को मरहम पट्टी के लिए भी गडरारोड तक 80 किमी का सफर करना पड़ रहा है। जीएसएस बने हुए एक वर्ष बीत गया लेकिन उसे शुरू नहीं किया जा रहा है। पशु पालन पर निर्भर क्षेत्र होने के कारण पशु चिकित्सक लगाने, मोबाइल टावर लगाने सहित विभिन्न मांगो कोे लेकर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। पूर्व उप सरपंच श्यामसिंह सोढा, नारायण सिंह, झंड सिंह सहित अन्य साथ रहे।