पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gadra Road News Rajasthan News Development Incomplete Without Female Education Akhtar

महिला शिक्षा के बिना विकास अधूरा : अख्तर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला मण्डल बाड़मेर आगोर की ओर से रामसर व गडरारोड ब्लाक के गांवों में महिला शिक्षा पाठशाला एवं डिजाइन प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष सराना अख्तर ने डब्बे का पार केन्द्र का निरीक्षण किया। अख्तर ने बताया कि सभी ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे आना होगा। शिक्षा से ही एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। इसलिए सभी महिलाएं अपनी बेटियों को भी शिक्षित करें। ताकि आप अपना कोई भी सरकारी व गैर सरकारी काम स्वयं कर सकें। उन्होंने बताया कि इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं को हिन्दी व अंग्रेजी सिखाने की तालीम दी जा रही है। फैशन डिजाइनर अंकिता ने भी महिलाओं के सामने अपने विचार व्यक्त किए व हस्तशिल्प डिजाइन की विभिन्न तरीकों अतथा अन्य प्रकार के उत्पाद बनवाने के लिए प्रक्रियाओं के बारे में बताया।

बाड़मेर. महिला शिक्षा पाठशाला व डिजाइन प्रशिक्षण में उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...