- Hindi News
- National
- Barmer News Rajasthan News Dhariwal Becomes President And Malu Secretary
धारीवाल अध्यक्ष व मालू सचिव बने
श्री कुशल कांति सज्जन विहार धाम ट्रस्ट की बैठक स्थानीय आराधना भवन में सतीश छाजेड़ के संचालन में आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में परमात्मा महावीर स्वामी का स्मरण कर नवकार महामंत्र का जाप किया गया। तत्पश्चात नए सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में ट्रस्ट के पुनर्गठन पर चर्चा करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शांतिलाल छाजेड़ को संरक्षक बनाया गया व कैलाश धारीवाल को अध्यक्ष बनाया गया। कैलाश मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वरूपचंद संखलेचा को उपाध्यक्ष, सतीश छाजेड़ को कोषाध्यक्ष, ललित मालू को सचिव, नरेश संखलेचा को सह सचिव, राजू सी लूणिया को सहकोषाध्यक्ष, अशोक धारीवाल को निर्माण मंत्री, मोहित लूणिया को प्रचार मंत्री सर्वसम्मति से बनाया गया।