- Hindi News
- National
- Dhorimana News Rajasthan News Discussion On Many Issues In Ayup Meeting Sneha Milan Samarahe 29
अयुप की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा, स्नेह मिलन समाराेह 29 काे
श्री अचलगच्छ जैन युवक परिषद, बाड़मेर की बैठक गुरूवार को गुणसागर सूरि साधना भवन में परिषद अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्नेह-मिलन समारोह व ज्ञान पाठशाला सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
परिषद के सचिव मुकेश बोहरा ने बताया कि बैठक में स्नेह मिलन समारोह के आयोजन, मुमुक्षु मोहित बोहरा धोरीमन्ना की 21 मार्च को दीक्षा एवं 14 मार्च का अनुमोदना वरघोड़ा, विद्यापीठ व साधना भवन में ज्ञान पाठशाला शुरू करने एवं भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक को लेकर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया । बोहरा ने बताया कि 29 मार्च रविवार को परिषद का वार्षिक स्नेह-मिलन समारोह आयोजित होगा। जिसके लिए सात सदस्यों की संयोजन कमेटी बनाई गई। जिसमें वित्त संग्रहण के लिए पवन सिंघवीं जैन को नियुक्त किया गया।