डीजे कैडर के चार न्यायिक अधिकारियों के तबादले
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने आदेश जारी कर डीजे कैडर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं।आदेश के अनुसार अनंत भंडारी को जिला व सेशन न्यायाधीश दौसा के पद पर लगाया है। राजेंद्र कुमार शर्मा तृतीय को फैमिली कोर्ट संख्या दो बीकानेर के जज के पद पर, हारून को जिला व सेशन न्यायाधीश करौली व आशा कुमारी को फैमिली कोर्ट संख्या तीन बीकानेर के पद पर स्थानांतरित किया है। हाईकोर्ट प्रशासन की अनुशंसा पर विधि व विधिक कार्य विभाग ने शर्मा व आशा कुमारी की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।