- Hindi News
- National
- Dhorimana News Rajasthan News Election Supervisor Inspected Polling Stations
चुनाव पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
बाडमेर | पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण में प्राप्त एवं सुरक्षित नाम निर्देशन पत्रों वाली 112 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भंवरसिंह सांदू शुक्रवार को बाड़मेर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले की पांच पंचायत समितियों की 112 ग्राम पंचायतों में निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भंवर सिंह सांदू को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सांदू शुक्रवार को बाड़मेर पहुंचे। इसके बाद धोरीमन्ना पंचायत समिति की सूरते की बेरी, खुमे की बेरी एवं लुखू पंचायतों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कुसुमलता चौहान भी साथ रही। लाइजन अधिकारी प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक का सर्किट हाउस बाड़मेर में प्रवास रहेगा।