- Hindi News
- National
- Chouhtan News Rajasthan News Expresses Gratitude On The Announcement Of Agricultural Market Promotion
कृषि मंडी क्रमोन्नत की घोषणा पर जताया आभार
चौहटन | विधानसभा के बजट सत्र में चौहटन उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्र कृषि मंडी में क्रमोन्नत करने, सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर महाविद्यालय खुलवाने तथा सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर ही गौण कृषि मंडी बनाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है। चौहटन ब्लॉक के कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता जगदीश विश्नोई ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सेड़वा उपखंड मुख्यालय पर महाविद्यालय खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में जागृति आएगी। वहीं चौहटन उपखंड मुख्यालय पर स्वतंत्र कृषि मंडी तथा सेड़वा मुख्यालय पर गौण कृषि मंडी स्थापित होने से काश्तकारों तथा किसानों को राहत मिलेगी।