पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मचारी को रथ पर बिठाकर दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समदड़ी | समदड़ी के आरएस उपडाकघर में कार्यरत जीडीएस एमसी पुखराज शर्मा को रथ पर बैठाकर सेवानिवृति पर विदाई दी गई। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ जिला शाखा बाड़मेर के जिला सचिव हरिराम जसोल ने बताया कि करीब 45 वर्ष की डाक सेवा करने के पश्चात शर्मा का सेवानिवृति समारोह हुआ। यूनियन की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले पुखराज शर्मा को साफा, शॉल, गीता की पुस्तक, व मालाओं से लादकर विदाई दी गई। इस अवसर पर उप डाकपाल समदड़ी आरएस मेहाई शरण आसिया, उप डाकपाल समदड़ी विलेज बाबूलाल गर्ग, डाक सहायक श्रवण सिंह राजपुरोहित, ग्रामीण डाक सेवक सुजाराम राव, रामेश्वर लाल सोनी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...