- Hindi News
- National
- Kashmir News Rajasthan News Farooq Abdullah Met His Son Umar After Seven Months The Leaders Were Seen Emotional
सात माह बाद बेटे उमर से मिले फारूक अब्दुल्ला, दाेनाें नेता भावुक नजर आए
नेशनल काॅन्फ्रेंस (नेकां) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सात महीने से हिरासत में रखे गए अपने बेटे उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर के उपजेल में मुलाकात की। इस दाैरान दाेनाें पूर्व मुख्यमंत्री भावुक नजर अाए। दाेनाें करीब एक घंटे तक साथ रहे अाैर बातचीत की। पीएसए के तहत सात महीने तक हिरासत में रहे फारूक अब्दुल्ला काे जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार काे ही रिहा किया था। फारूक अब्दुल्ला अपने अावास से हरि निवास पहुंचे, जहां उमर अब्दुल्ला 5 फरवरी से पीएसए के तहत हिरासत में रखे गए हैं। 82 साल के अब्दुल्ला ने प्रशासन से अपने बेटे से मुलाकात की अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और अन्य पूर्व मुख्यमंत्री तथा पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती सहित अन्य नेताओं को पिछले साल 5 अगस्त को हिरासत में लिया गया था। केंद्र ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले के बाद कश्मीर में शांति व्यवस्था
बनाए रखने के इरादे से यह कदम उठाया था।