- Hindi News
- National
- Baytu News Rajasthan News Formation Of Drug De Addiction And Death Prevention Committee
नशा मुक्ति व मृत्यु भोज निवारण समिति का गठन
बायतु | होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत चौधरी रामदान किसान छात्रावास भीमड़ा में जाट समाज की बैठक हुई। जिसमें युवाओं ने संगठित होकर समाज में चल रही कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया तथा मृत्यु भोज नहीं करने, मृत्यु भोज नहीं खाने तथा अफीम डोडा शराब का सेवन नहीं करने का निर्णय लिया। इस पर सख्त पाबंदी के लिए युवाओं को समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजिज लोगों से युवाओं से आह्वान किया कि चौधरी रामदान व गंगाराम चौधरी के रास्ते पर चलकर समाज के उत्थान की राह में पूरा सहयोग करेंगे।