पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baytu News Rajasthan News Government Is Working In The Interest Of Farmers Choudhary

किसानों के हित में काम कर रही है सरकार : चौधरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को बायतु विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। चौधरी ने चिड़िया ग्राम पंचायत में होली स्नेह मिलन समारोह मे शिरकत कर आमजन से रूबरू हुए। इस दौरान चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार हमारे जीवन मे खुशी और उमंग लाते है।हर जनप्रतिनिधि को बिना किसी भेदभाव के आम जनता के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने चाहिए। मनुष्य की विचारधारा अलग अलग हो सकती है लेकिन गांव के विकास मे सभी को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए। किसानों को लाभ जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार किसानों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। ग्रामीणों ने चिड़िया गांव में पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। समाजसेवी देवाराम मूंढ ने राउमावि चिड़िया मे बारहवीं और दसवीं बोर्ड सेंटर स्वीकृत करवाने, जीएसएस और उपस्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत करवाने की मांग की। समाजसेवी कुंभाराम चौधरी नोसर ने ज्ञापन सौंपकर राउप्रावि उंदरियासरा को दुबारा शुरू करवाने की मांग की। इस दौरान गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, विकास अधिकारी रामनिवास बाबल, गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी, एसीबीईओ सतीश कुमार लेघा, चिड़िया सरपंच सुनिता मूंढ, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष देवाराम मूंढ, समाजसेवी कुंभाराम चौधरी नोसर, खेताराम मूंढ पनावड़ा, हेमंत कुमार सियाग अकदड़ा, रणछोड़दास काकड़ माधासर, वगताराम जांंगू खारापार, यूथ जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा, दौलतराम गोदारा, नरसिंगाराम मेघवाल, खोथो की ढाणी सरपंच हिमथाराम खोथ, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पोटलिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पहले राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गत दिनों चीबी ग्राम पंचायत में स्थित डऊकियों की ढाणी निवासी अग्नि पीड़ित से मिलकर संबल प्रदान किया।

बायतु. किसानों को सम्बोधित करते राजस्व मंत्री।
खबरें और भी हैं...