- Hindi News
- National
- Bhadka News Rajasthan News Husband And Wife Arrested For Terrorist Attack Against Caa
सीएए के खिलाफ आतंकी हमला करानेकी फिराक में थे पति-पत्नी, गिरफ्तार
नई दिल्ली | दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए दंगों के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रोविन्स (आईएसकेपी) मॉड्यूल से कथित तौर पर जुड़े कश्मीरी दंपती को हिरासत में लिया है। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि जामिया नगर से जहांजेब सामी और उसकी प|ी हिना बशीर बेग को पकड़ा गया है। दोनों श्रीनगर के रहने वाले हैं। यह सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में मुस्लिम युवाओं को उकसाकर आतंकी हमले करना चाहते थे। पुलिस को इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और जिहादी दस्तावेज भी मिले हैं।
सूत्रों ने बताया कि सामी साइबर स्पेस में सक्रियता के चलते खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया था। वह अफगानिस्तान में आईएसकेपी के टॉप लीडर हुजैफा बकिस्तानी के संपर्क में था। पूछताछ में जहांजेब ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कई ग्रुप्स में सक्रिय रहकर मुस्लिम युवकों को सीएए के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहा था। सूत्रों ने बताया कि उसने फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए हथियार जुटाना भी शुरू कर दिया था। हिना भी सोशल मीडिया पर आईएस का समर्थन करने वाले हैंडल पर सक्रिय थी। वह हमले के लिए युवकों की तलाश कर रही थी।