- Hindi News
- National
- Dhorimana News Rajasthan News It Is Important To Be Friendly With Books Vishnoi
पुस्तकों से दोस्ती करना जरूरी : विश्नोई
पुस्तकों के प्रति प्रेम जीवन को सार्थक बनाता है। जो व्यक्ति जीवन में पुस्तकों के प्रति प्रेम प्रदर्शित करता है, पुस्तकें उसे जीवन भर बहुत कुछ देती हैं। पुस्तकों से दोस्ती करने की जरूरत है। यह विचार आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राणासर कल्ला में जाम्भाणी बालकों की दिनचर्या नामक पुस्तिका वितरण कार्यक्रम में प्राचार्य राममनोहर विश्नोई ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से विद्यालय के बालकों का पुस्तकों के प्रति एक वातावरण निर्मित होगा। जिससे आने वाले दिनों में विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति प्रेम परिलक्षित होगा। यह पुस्तकें विद्यालय के पूर्व छात्र इंजीनियर अशोक विश्नोई ने पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क भेंट की। इस दौरान इंजीनियर अशोक विश्नोई ने कहा कि उन्हें शुरू से ही किताबें पढ़ने का शौक था। जिसके चलते राणासर कल्ला व कोलियाना विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 500 पुस्तकें भेंट की। विद्यार्थी पुस्तक में दी गई सकारात्मक व ज्ञानवर्धक बातों को गहनता से पढ़कर अपने भविष्य की रूपरेखा तैयार कर सकेंगे। इस अवसर पर करना राम गोदारा,नरसीराम मेघवाल, किशन सिंह चौहान, राजू राम जांगु, शंकरलाल जांगु, अर्जुनराम बोला, हरिकिशन शर्मा, बाबूसिंह, बाघसिंह, राजू राम गोदारा सहित अन्य माैजूद रहे।
धोरीमन्ना। पुस्तक का विमोचन करते हुए।