जोगासर के युवक ने बायतु पनजी में लगाई फांसी
बायतु | बायतु पनजी सरहद में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थानाधिकारी ललित किशोर ने बताया कि बांकाराम पुत्र चेतनराम जाट निवासी जोगासर कुआं छीतर का पार ने मर्ग रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र गणपत उर्फ राजू (22) गुरुवार को घर से निकला था। शुक्रवार सुबह उसने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।