पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawatsar News Rajasthan News Landslide Hits Rocks On Truck In Jammu Driver Dies

जम्मू में भूस्खलन से चट्टानें ट्रक पर गिरी, ड्राइवर की माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के पनीयाल में भूस्खलन से पहाड़ की चट्टान टूट कर एक ट्रक पर गिरने से बाड़मेर जिले के रावतसर गांव के निवासी युवक की मौत हो गई। तेज बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में ट्रकों की लंबी कतारें लगी हुई थी, पिछले तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी से यातायात बाधित था। इस बीच पहाड़ से चट्टान खिसक कर ट्रक के ड्राइवर साइड खिड़की से अंदर घुस गई। सूचना के बाद परिजन बाड़मेर से जम्मू के लिए रवाना हुए। मंगलवार शाम तक मृतक का पार्थिव शरीर बाड़मेर लाने की संभावना है।

बाड़मेर से 2 फरवरी को ट्रक महाराष्ट्र के लिए गया था। यहां से ट्रक में प्याज भरकर श्रीनगर के लिए रवाना किया गया। करीब 5 दिन बाद शनिवार को जम्मू पहुंचा। बारिश के दौरान यहां सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई थी। चालक देवाराम पुत्र मलाराम गोदारा ट्रक में ही बैठा था, तभी भूस्खलन से पहाड़ खिसक गया। एक बड़ी चट्टान ट्रक के ड्राइवर साइड से खिड़की को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इससे ट्रक चालक देवाराम की मौके पर मौत हो गई। हाथीतला निवासी कुंभाराम जाखड़ का ट्रक था। इन ट्रक के साथ एक दूसरा ट्रक भी था, लेकिन वो 3-4 ट्रकों को छोड़ आगे की कतार में था। जब हादसे की खबर दूसरे साथियों तक पहुंची तो मौके पर पहुंचे। ट्रक मालिक कुंभाराम, रावतसर से परिजन को लेकर शव को लाने के लिए जम्मू रवाना हुए।




घर में होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदली

होली के त्योहार से एक दिन पहले रावतसर निवासी देवाराम पुत्र मलाराम जाट के घर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के लोग बेटे के होली पर घर लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर में हुए भूस्खलन में जान चली गई। इसके बाद उसका पार्थिव शरीर होली के दूसरे दिन गांव पहुंचने की संभावना है। रावतसर निवासी 32 वर्षीय देवाराम समेत दो भाई है। देवाराम की शादी 8 साल पहले हुई थी, एक बच्ची है। परिवार में सबसे बड़ा हाेने से परिवार के भरण-पोषण की भी जिम्मेदारी है। वह 8-10 साल ट्रक चला रहा था।

बाड़मेर. ट्रक पर चट्टान गिरने से हुआ हादसा।
खबरें और भी हैं...