अयोध्या से लौटने पर महंत का स्वागत
अयोध्या में गौ सेवक संत परमार्थ महंत मोहन दास की पुण्य स्मृति में उनके शिष्य महंत लक्ष्मण दास महाराज अमर दास का धूणा दंड बाड़मेर की ओर से दशरथ महल बड़ा स्थान रामकोट अयोध्या में भंडारा कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत महंतों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत लक्ष्मण दास की ओर से सभी संत समागम संतों महंतों अतिथियों को दक्षिणा भेंट की गई। इस अवसर पर आचार्य देवेंद्र प्रसाद,महंत सुरेश दास, महंत राघव दास, महंत रामशरण दास,संत मिथिला बिहारी दास, संत राम भूषण दास,कृपालु महाराज, राम कृष्णा पांडे, पुजारी द्वारिका प्रसाद, पुजारी रामजी दास, संत अमरदास, पंडित विष्णु प्रसाद नायक शास्त्री समेत कई लोग उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में महंत निर्मलदास भूंका, तुलसीदास पादरू, पूर्णदान गढ़वी, जेठाराम प्रजापत, करनाराम, डायाराम, मंगलाराम, सोहनराम, जैसाराम, राणसिंह, तुलसाराम, उकाराम, मलाराम आदि शरीक हुए।
सिणधरी. महंत के स्वागत में उमड़े लोग।