पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kashmir News Rajasthan News Malaysia Boosts Chinese Imports From India To Improve Relations

मलेशिया ने संबंध सुधारने के लिए बढ़ाया भारत से चीनी का आयात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलेशिया अब भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते सुधारने पर जोर दे रहा है। इसके तहत उसने भारत से चीनी आयात को बढ़ा दिया है। साल 2020 में अब तक मलेशिया 3,24,405 टन चीनी का आयात भारत से कर चुका है। यह पूरे 2019 में हुए चीनी आयात का लगभग तीन गुना है। 2019 में मलेशिया ने भारत से कुल 1,10,000 टन चीनी का आयात किया था।

2020 के आकड़े मलेशिया द्वारा किसी एक साल में भारत से सबसे ज्यादा चीनी आयात करने का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले मलेशिया ने 2008 में भारत से 3,13,406 टन चीनी का आयात किया था। इस साल अभी नौ से ज्यादा महीने बचे हैं। लिहाजा आयात का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मलेशिया व्यापार के मोर्चे पर भारत को खुश करने की कोशिशों में लगा है। वहां के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कश्मीर और नागरिकता कानून को लेकर भारत विरोधी स्टैंड अपना रखा था। इस कारण दोनों देशों के व्यापारिक संबंध खराब हुए। भारत ने मलेशिया से आयात होने वाले पाम ऑयल पर कई तरह की बंदिशें लगा दी थीं।

भारत के साथ विवाद एक महीने के अंदर सुलझाएंगे

मलेशिया के कमोडिटी मंत्री मोहम्मद खैरुउद्दीन अमान रजाली ने कहा कि पाम ऑयल के मुद्दे पर भारत के साथ जारी विवाद को एक महीने के अंदर सुलझा लिया जाएगा। मलेशिया के रुख में यह बदलाव पिछले महीने महीयुद्दीन यासिन के प्रधानमंत्री बनने के बाद आया है। इससे पहले महातिर मोहम्मद वहां के पीएम थे और वे अक्सर भारत विरोधी बयान दिया करते थे।
खबरें और भी हैं...