पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chouhtan News Rajasthan News Meeting Of Kshatra Purusharth Foundation Today

क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की बैठक अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाैहटन | श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की चौहटन विधानसभा क्षेत्र की बैठक 15 मार्च रविवार को दोपहर 11बजे वांकल वीरातरा धाम चौहटन में आयोजित की जा रही है। नरपत सिंह दूदवा ने बताया कि श्री क्षत्रिय युवक संघ के आनुषांगिक संगठन के रूप में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से युवाओं को सकारात्मक कार्य के लिए संयोजित करने का कार्य कर रहा है। सुजान सिंह देदूसर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करना, संवैधानिक साधनों के प्रति जागरूकता पैदा करना, उनका उपयोग करना,सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना। इसके साथ ही युवा नेतृत्व के मध्य सामंजस्य व सहयोग बढ़ाकर उन्हें समाज के लिए अधिकतम उपयोगी बनाना है।
खबरें और भी हैं...