पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barmer News Rajasthan News Officers Are Ignoring Workers Will Agitate Wadera

मजदूरों की अनदेखी कर रहे हैं अधिकारी,करेंगे आंदोलन : वडेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करेगी। यह बात कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने प्रेस बयान जारी कर कही। बडेरा ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों ने पूरे राजस्थान में श्रमिकों के खिलाफ तथा श्रमिकों को योजनाओं से वंचित करने के लिए मनगढ़ंत आदेश जारी करके योजनाओं के लाभ से वंचित कर रहे हैं। ऐसी सूरत में कई बार यूनियन की तरफ से श्रम विभाग के मंत्री टीकाराम जुली व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा आला अधिकारियों को ज्ञापन प्रस्तुत किए गए। इसके बावजूद भी श्रम विभाग के मंत्री व आला अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से प्रदेश के 21 लाख मजदूरों को लाभान्वित करने के लिए निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल के पास संचालित शुभ शक्ति योजना, दुर्घटना व सामान्य मृत्यु की दशा में सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना ,निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना ,प्रसूति सहायता योजना, सिलिकोसिस पीड़ित हिताधिकारी योजना के सैकड़ों आवेदन या तो विचाराधीन है या उनको आईडी पर वापस लौटाया जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है और मजदूरों के हितों पर कुठाराघात है।

खबरें और भी हैं...