- Hindi News
- National
- Barmer News Rajasthan News Out Of 11 People Including The Couple Who Were Going To Get Married 16 Days Ago
16 दिन पहले हुई शादी की जात देने जा रहे जोड़े सहित 11 जनों की माैत
जाेधपुर के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में साेईन्तरा गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से बाेलेराे सवार नवविवाहित जाेड़े सहित एक ही परिवार के 11 लाेगाें की माैत हाे गई। दाे युवक व एक किशाेर घायल हैं। बाड़मेर जिले के कनाना गांव से यह परिवार 16 दिन पहले हुई शादी की जात लगाने के लिए जाेड़े काे लेकर रामदेवरा जा रहा था। हादसा तेज घुमाव पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुअा। ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह बोलेरो के ऊपर चढ़ गया। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र माेद और मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने भी ट्वीट कर शाेक जताया।
-पेज 13 व 16 पर भी पढ़ें
6 फीट ऊंची बोलेरो पिचककर 2 फीट रह गई...
मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिला, 4 युवक व 1 किशाेरी
{विक्रम (21) {प|ी सीता (18) {जीजा किशाेर (35) {बहन विमलादेवी (30) { भानजा प्रीत (4) {भानजी तनुजा (4) {फुफेरी बहन प्रियंका (21) {बाेलेराे चालक माैसेरा भाई जगदीश (22) {फुफेरा भाई कैलाश कुमार (24) {कैलाश की प|ी डिंपल {कैलाश की बेटी गुंजन। {3 लोग घायल हैं।