पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chouhtan News Rajasthan News Prabhat Pheri Was Given A Message To Imbibe Gandhi39s Ideals

प्रभात फेरी निकालकर दिया गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरूआत गुरूवार को प्रभात फेरी के साथ हुई। जिला,उपखंड एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर प्रभात फेरी निकालकर आमजन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया। इससे पहले सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन हुआ।

बाड़मेर जिले में दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट से अहिंसा चौराहे तक प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें को विशेषकर युवा पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत जताई। उन्होंने राष्ट्रपिता गांधी के आदर्शाें को आत्मसात करने की बात कही। प्रभात फेरी के अहिंसा चौराहे पहुंचने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसी तरह बाड़मेर जिले की कल्याणपुर, चौहटन, धनाऊ, धोरीमन्ना, रामसर, समदड़ी, सिणधरी, गडरारोड, सेड़वा, बायतु समेत अन्य पंचायत समिति मुख्यालयों पर प्रभात फेरी निकालने के साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन के बारे में भी आमजन को जानकारी दी गई। पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कई लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी में शामिल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रूप धरे बच्चों ने जीवन में सत्य एवं अहिंसा को अपनाने का संदेश दिया।

गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वें जयंती वर्ष के आयोजन के तहत दांडी यात्रा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि इसके तहत 13 मार्च को गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने आमजन से इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक तादाद में भागीदारी निभाने की अपील की है।

बाड़मेर. दांडी यात्रा की वर्षगांठ के तहत निकाली प्रभात फेरी।
खबरें और भी हैं...