पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gadra Road News Rajasthan News Protests At The Collectorate Over The Drinking Water Crisis In The Village

गांव में पेयजल संकट को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत ताणू मानजी के सरपंच गुलाबसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी। ज्ञापन में बताया कि गडरारोड तहसील के ताणु मानजी, सोलंकिया, ताणु रावजी, जानसिंह की बेरी में गर्मी की दस्तक के साथ पानी का संकट गहराया है। गांवों व ढाणियों में बनी होदियों में बीते पांच माह से पानी की सप्लाई ठप है। कहीं पर लाइनें टूटी है तो कहीं पर कर्मचारी नहीं है। इस संबंध में जलदाय विभाग के स्थानीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को पांच सौ से सात सौ रुपए देकर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। पीएचईडी के अधिकारियों की लापरवाही से पानी की लाइनें ठेके पर दे रखी है। इस वजह से लोगों ने जगह-जगह अवैध नल कनेक्शन ले लिए। समय रहते विभाग ने नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की तो ग्रामीण मजबूरन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर भाजपा हरसाणी मंडल अध्यक्ष देवीसिंह भाटी, सुरेंद्रसिंह, मदनसिंह, अर्जुनसिंह, भारूसिंह, भूरसिंह समेत कई
ग्रामीण मौजूद रहे।

बाड़मेर. पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...