- Hindi News
- National
- Baytu News Rajasthan News Rallopa Panchayati Raj Will Contest Elections Chaudhary
रालोपा पंचायतीराज चुनाव लड़ेगी : चौधरी
बायतु. रालोपा के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी।
बायतु | रालोपा की अाेर से आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन बायतु मुख्यालय पर हुआ। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रालोपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव रालोपा पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। रालोपा प्रदेश उपाध्यक्ष उदाराम मेघवाल ने कहा कि वर्तमान समय मे अगर दलितों के लिए उनके हक ओर अधिकार की लड़ाई कोई लड़ रहा है तो वो हनुमान बेनीवाल है। प्रदेश महामंत्री उमेदाराम बेनीवाल ने कहा ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करवाने के लिए राज्य सरकार से विशेष पैकेज किसानों को दिलाने के लिए रालोपा आने वाले दिनों में किसान आंदोलन करेगी। जोधपुर जिला संयोजक राजूराम खोजा ने कहा आने वाले समय मे गहलोत ने जो विधानसभा चुनाव में बेरोजगारों को रोजगार व किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा कर सत्ता हासिल की लेकिन अभी सरकार अपने वादे से मुकर रही है।