स्काउट्स काे प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
शिव | करणी विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय भियाड़ मे स्काउट्स का सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्काउट सचिव नारायण सोलंकी ने बच्चों को स्काउटिंग गतिविधियों के बारे मे विस्तार से बताया तथा कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। विद्यालय निदेशक आवड़दान ने बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्काउट्स को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की। स्काउट युनिट लीडर मूलाराम माकड़ को सोलंकी की ओर से प्रशंसा पत्र व मोमेंट श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर बजरंग, करण चौधरी, रतनलाल, पुखराज, चैनाराम, दिनेश परिहार सहित समस्त
स्टाफ मौजूद रहे।