राज्य प्रतिभा खाेज परीक्षा में चयन
चाैहटन | विरात्रा पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक चौहटन की कक्षा 12 वीं के छात्र जसवंत सिंह तथा मदन सिंह का चयन राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में हुआ है। प्रधानाचार्य मुकेश सोनी ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की अाेर से आयोजित राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में विद्यालय के छात्र जसवंत सिंह गोहड़ का तला ने राज्य स्तरीय वरीयता सूची में चतुर्थ स्थान तथा मदन सिंह चौहटन ने दसवां स्थान हासिल किया। संस्थान अध्यक्ष भगवान दास खत्री और सचिव मोहनसिंह सोढा ने मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। उदयसिंह सोढा देदूसर, प्रवीण पारीक, महेंद्र सिंह राठौड़, अशोक सिंह भाटी, नोनिहाल शर्मा सहित अन्य माैजूद रहे।